फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर के साथ भयानक हादसा: कुरकुरे खाते-खाते 13 वर्षीय छात्र की जिस तहर हुई माैत, मंजर देख कांप गए लोग

Thu, 05 Nov 2026 08:42 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले में बृहस्पतिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रैक्टर के पास बैठकर कुरकुरे खा रहे 13 वर्षीय छात्र की जिस तरह माैत हुई, उसे संभलने तक का माैका नहीं मिला। घटना से परिेवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
किशोर का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के मक्खनपुर के गांव घुनपई गांव के 13 वर्षीय रोहित को जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिस ट्रैक्टर के पास बैठकर वह कुरकुरे का स्वाद ले रहा है वही ट्रैक्टर मौत का फंदा बन जाएगा। ट्रैक्टर की घूमती पुली की बेल्ट में बनियान फंसने से हंसता-खेलता किशोर हादसे की आगोश में समा गया। उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला। चंद सेकंड में ही परिवार का लाड़ला हमेशा के लिए उनसे दूर चला गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव घुनपई निवासी धर्मेंद्र सिंह का 13 वर्षीय बेटा रोहित कक्षा 10 का छात्र था। बृहस्पतिवार को उसके चाचा राजकुमार का बेटा अनीत खेत पर ट्रैक्टर से पानी लगा रहा था। इसी दौरान रोहित ट्रैक्टर के पास बैठकर कुरकुरे खा रहा था। तभी अचानक उसकी बनियान घूमती हुई ट्रैक्टर की पुली में जा फंसी। बनियान फंसते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

यह भयानक मंजर देख अनीत के होश उड़ गए। उसने तुरंत तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर बंद किया और परिजन को इसकी सूचना दी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन बदहवास हालत में दौड़कर खेत पर पहुंचे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के तमाम ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। परिजन रोहित को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की पुष्टि होते ही अस्पताल परिसर में परिजन की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

परिजन ने नहीं कराया शव का पोस्टमार्टम
रोहित दो भाइयों और चार बहनों में पांचवें नंबर पर था। उसके पिता खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को अपने साथ घर ले गए। 

ट्रैक्टर की पुली में बनियान फंसने से छात्र की दर्दनाक मौत हुई है। परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इसलिए आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया गया। -जयविंद गुप्ता, सीओ




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें