स्वास्थ्य रैंकिंग की प्रदेश में जनपद का 17वां स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य विभाग की रैंकिंग में जिला पिछड़ गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से विभिन्न बिंदुओं के आधार पर अप्रैल माह की जारी की गई रैंकिंग में जनपद ने 17वां स्थान हासिल किया है। पूर्व में जनपद कई बाद प्रथम स्थान पर काबिज रहा है। गिरती रैंकिंग स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोल रहा है।
शासन की ओर से हर माह यूपी के 75 जनपदों के स्वास्थ्य विभाग की रैंकिंग जारी होती है। इसमें संस्थागत प्रसव, ओपीडी, परिवार नियोजन, आशा भुगतान, नवजात देखभाल सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं पर रैंकिंग की जाती है। अप्रैल माह में जनपद ने पूरे प्रदेश में 17वीं रैंक हासिल की है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामबदन राम ने बताया कि प्रदेश स्तर पर और अच्छा प्रदर्शन के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। समीक्षा की जाएगी कि कहां कमी रह गई है। टॉप फाइव में लाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे।
इन बिंदुओं को रैंकिंग में किया जाता है शामिल
-गर्भवती पंजीकरण, गृह आधारित नवजात देखभाल, गर्भवती जांच, टीबी नोटिफिकेशन समेत 15 संकेतक, आशा भुगतान, परिवार नियोजन।