फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना समिति चुनाव: नामांकन पत्र चार से मिलेंगे

Mon, 29 Feb 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने जिला योजना समिति के चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय एसपी सिंह और पीडी डीआरडीए सर्वेशचंद्र यादव को तैनात किया है। नामांकन पत्र चार मार्च से जिला निर्वाचन कार्यालय से मिलेंगे।
विज्ञापन

जिला योजना समिति अधूरी होने के कारण वित्तीय वर्ष 2016-17 की जिला योजना की बैठक नहीं हो सकी है। आयोग ने जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव अभी हाल ही में होने के कारण 17 सदस्यों का चुनाव कराने का कार्यक्रम भी जारी कर दिया। डीएम एवं जिला निर्वाचन निधि केसरवानी ने आठ मार्च को नामांकन दाखिल होने के लिए एआरओ की तैनाती कर दी है। डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय एसपी सिंह और पीडी डीआरडीए सर्वेशचंद्र यादव को एआरओ की जिम्मेदारी सौंपी है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र शर्मा ने बताया कि जिला योजना समिति के 17 पदों में से छह पद अनारक्षित श्रेणी के होंगे। तीन अनारक्षित महिलाओं के लिए पद है। पिछड़ी जाति के तीन और पिछड़ी जाति महिला के दो, अनुसूचित जाति के दो और अनुसूचित जाति महिला का एक पद जिला योजना समिति के लिए रिक्त हैं। जिला योजना समिति के नामांकन आरक्षित वर्ग को 250 रुपये और अनारक्षित वर्ग को 500 रुपये में चार मार्च से नामांकन पत्र जिला निर्वाचन कार्यालय से मिलना प्रारंभ होंगे। इस चुनाव में 17 जिला पंचायत सदस्यों के लिए कुल 33 जिला पंचायत सदस्य मतदान करेंगे। नामांकन आठ मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम को चार बजे तक कलक्ट्रेट प्रांगण में स्थित बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी के न्यायालय में दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच आठ मार्च को शाम को चार बजे के बाद कार्य की समाप्ति तक होगी। नाम वापसी 12 मार्च पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे तक होगी। मतदान 16 मार्च को 2016 को सुबह आठ से अपराह्न तीन बजे तक होगा। मतगणना 16 मार्च को अपराह्न तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी।

माडल के रूप में तैयार होंगे आंगनबाड़ी केंद्र
फीरोजाबाद। डीएम निधि केसरवानी ने कहा सप्ताह में एक बार कुपोषित बच्चों व गर्भवती महिलाओं को आयरन सीरप की खुराक अवश्य दें। आंगनबाड़ी केंद्र निरीक्षण के दौरान एक बार बंद मिलने पर कार्यकत्री का मानदेय काटने और तीन बार बंद मिलने पर सेवाओं को समाप्त करने के आदेश दिए। उन्होंने अफसरों के  द्वारा गोद लिए गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों को माडल के रूप में तैयार करने के आदेश दिए। डीएम कलक्ट्रेट सभागार में राज्य पोषण मिशन के तहत जिला पोषण समिति की बैठक को संबोधित कर रहीं थीं। डीएम ने  जिला स्तरीय अफसरों से कहा कि अपने गोद लिए गांव का खुद ही निरीक्षण करके आख्या दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें