आगरा रोड स्थित मंडी समिति में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव थे। अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष रामप्रकाश नेहरू ने की। मंडी समिति के व्यापारियों व किसानों ने जिला पंचायत अध्यक्ष व नगरपालिका अध्यक्ष का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव ने मंडी समिति के व्यापारियों व किसानों से मंडी के विकास का वादा करते हुए कहा कि मंडी समिति परिसर में सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी, ताकि आने वाले किसानों, व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पूर्व प्रधान रामहरी ने भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में अशरफ अली, हाजी रियाजुद्दीन, हाजी फरियाद हुसैन, नूर मुहम्मद, मुहम्मद अशफाक, मु. कासिम, नूरउद्दीन, मु. सादिक, सिकंदर, मुश्ताक, गुलजार, चांदबाबू, मुबारिक हुसैन, आसिफ, मु. शकील आदि मौजूद थे। संचालन मु. अशफाक अंसारी ने किया।