पालीवाल ऑडिटोरियम में एसई कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्रों का मार्गदर्शन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य वक्ता अजय कक्कड़ ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
कार्यक्रम में अजय कक्कड़ ने कहा कि 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के डर और स्ट्रेस के कारण अनेक मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ विद्यार्थी अनुचित कदम उठा लेते हैं। विद्यार्थियों को बिना किसी मानसिक परेशानी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी क्रमबद्ध तरीके से करनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित किया और अनेक छोटे-छोटे टिप्स दिए। उन्होंने पिछली परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों को हल करना। थ्योरीकल विषय को रटने के बजाय समझने पर जोर देना चाहिए। अनेक प्रधानाचार्यों एवं शिक्षाविद ने छात्र हित में अनेक सुझाव एवं विचार व्यक्त किए। कार्यशाला में चेयरमैन संजय गर्ग, मनीष गुप्ता, सत्यवीर सिंह, मनीष, पवन यादव, प्रशांत वर्मा, इंद्रवीर सिंह, एमपी सिंह, मोहित यादव, अमित, गौरव, राजीव, अर्चना, कनिका, विजय, शिव सेवक, उदयप्रताप आदि लोग उपस्थित रहे।