फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का सिरसागंज में हुआ स्वागत

Sat, 16 Jan 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद सिरसागंज पहुंचे विजय प्रताप छोटू का नगर में भव्य स्वागत किया गया। पिता के विधान सभा क्षेत्र में जगह जगह तोरण द्वार बनाए गए और कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाए। इसके साथ ही युवा नेताओं ने छोटू यादव को लड्डुओं से तौला।
विज्ञापन

 शनिवार को विजय प्रताप सिंह का स्वागत हुब्बलाल शीतग्रह में प्रदीप सिंह, अनिल सिंह और संजू यादव, लव यादव ने स्वागत किया जिसके बाद नगर में डा.नीरज गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य डीपी यादव, निरंजन सिंह यादव, कुलदीप यादव, नगर अध्यक्ष सुनील यादव, दुर्गेश यादव, गुलशन वर्मा, डा.रिषी जादौन, रजनीश यादव, प्रधान सतेन्द्र यादव रिंकू, निमिष गुप्ता, अनिल यादव, बंटी यादव, प्रधान जयमई आनंद यादव, अशफाक अहमद मौजूद रहे। मेन रोड पर उनके समर्थकों ने विजय प्रताप को मिठाई तौला और फिर मिष्ठान वितरित किया। माथुर वैश्य सेवा सदन पालिकाध्यक्ष संजीव यादव पिंकू, श्याम गोपाल गुप्ता, विल्सन गुप्ता, अनिल अंबिका, पप्पू आदि ने विजय प्रताप का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।
 समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जनता को संबोधित करते हुए विजय प्रताप ने कहा कि अब क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता होगी। स्वागत करने वालों में पूर्व प्रधान नकीर, नसरूददीन, कदीर, सोनू जैन, केके खंडेलवाल, रियाजुददीन, महेश अग्रवाल आदि ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें