- एमएलसी विजय शिवहरे ने खिलाड़ियों के साथ खेलकर किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। डिस्ट्रिक्ट चैस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से शनिवार को जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किड्स कॉर्नर सीनियर सेकंडरी स्कूल में किया गया।
शुभारंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष और टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ. मयंक भटनागर, मुख्य अतिथि के एमएलसी विजय शिवहरे एवं विशिष्ट अतिथि गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने किया। स्कूल प्रधानाचार्य रूपाली भटनागर ने छात्राओं का उत्साहर्वधन किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों संकल्प शर्मा, अनिल परिहार, चेतन दीक्षित, मनीष शर्मा, तरुण उपाध्याय व उत्कर्ष पाठक ने अतिथियों को पट्टिका पहनाकर व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विजय शिवहरे ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में मानसिक विकास और अनुशासन की भावना को मजबूत करते हैं। एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. मयंक भटनागर ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले भर के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। उनका उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक मंच देना है, ताकि आगे चलकर वे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करें।