फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के दिग्गज भी नहीं बचा पाए जमानत

Sat, 11 Mar 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अशोक यादव की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद जिले की पांच विधानसभाओं के नतीजों पर नजर डालें तो जनता ने दिग्गजों की जमानत जब्त करा दी। हार के साथ जमानत नहीं बचाने वालों में पूर्व मंत्री अशोक यादव,पूर्व विधायक, चेयर मैन व बसपा के दो प्रत्याशी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले की टूंडला विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल,बसपा के राकेश बाबू व सपा के शिव सिंह चक के अलावा बाकी आठ की जमानत जब्त हो गई। इनमें पूर्व मंत्री आरएलडी प्रत्याशी जीपी पुष्कर सहित आठ प्रत्याशी शामिल हैं। जसराना क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी एवं सपा प्रत्याशी शिव प्रताप यादव की जमानत ही बची। जसराना से विधायक रहे रामवीर यादव, बसपा प्रत्याशी शिवराज सिंह यादव सहित जिले के नौ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। फिरोजाबाद की बात करें तो यहां भाजपा प्रत्याशी मनीष असीजा जीते,हारे सपा के अजीम भाई,बसपा खालिद नसीर जमानत बचाने में सफल रहे। 12 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।शिकोहाबाद विधानसभा में सपा प्रत्याशी चौधरी संजय यादव,बसपा प्रत्याशी शैलेष उर्फ शैलेंद्र यादव को छोड़कर शेष आठ प्रत्याशियों की तो जमानत जब्त हो गई। इसमें शिकोहाबाद चेयरमैन तथा सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को समधी रामप्रकाश यादव नेहरू, कांग्रेस के चंद्रकांत सहित आठ प्रत्याशी शामिल हैं। सिरसागंज विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के अलावा शेष आठ की जमानत जब्त हुई है। पूर्व मंत्री अशोक यादव तथा बसपा प्रत्याशी राघवेंद्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें