फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा की रामलीला मैदान स्थित परशुराम शिविर पर रविवार को हुई बैठक में संरक्षक मंडल के विस्तार पर चर्चा की गई। संगठन में 52 लोगों को संरक्षक बनाए जाने का निर्णय लिया गया।
ब्राह्मण महासभा के मुख्य संरक्षक रवींद्रलाल तिवारी ने कहा कि संरक्षक मंडल के अलावा वित्त, अनुशासन,कार्यक्रम समिति का गठन किया जाएगा। अनुशासन, वित्त एवं कार्यक्रम समिति का भी गठन होगा। प्रभाष्कर राय को अनुशासन समिति का अध्यक्ष बनाया गया। प्रो. उग्रसेन पांडेय, मनीष कुमार द्विवेदी, ओमप्रकाश शर्मा, अशोक कुमार शुक्ला को अनुशासन समिति का सदस्य बनाया गया।
वित्त समिति में रवींद्रलाल तिवारी को अध्यक्ष बनाया गया। संदीप तिवारी, विनयकांत भारद्वाज, पवन उपाध्याय और उमेश चंद शर्मा को सदस्य बनाया है। कार्यक्रम समिति में धर्मेंद्र शर्मा धर्मा को अध्यक्ष, विकास दुबे, सतीश शास्त्री, मुकेश गौड़, लक्ष्मण तिवारी, दिनेश वशिष्ठ, सुधाकर शर्मा को सदस्य बनाया गया। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया आजीवन सदस्यों की संख्या 104 पूरी हो गई है। संगठन की अगली बैठक 2 फरवरी को जसराना के कुशियारी निवासी विकास दुबे के आवास पर होगी। बैठक में डॉ. गणेशदत्त शर्मा, पवन उपाध्याय, प्रभाकर शर्मा, शशि शर्मा, सीताराम शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा धर्मा, विकास दुबे, दिनेश वशिष्ठ, प्रभाष्कर राय, उग्रसेन पांडेय, लक्ष्मण तिवारी, राजेश कुमार तिवारी, मनीष द्विवेदी, संजय शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, विनयकांत भारद्वाज भी थे।