फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बीमारी और ऑपरेशन न होने से क्षुब्ध वृद्धा ने दी जान

Fri, 10 Jul 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नसीरपुर क्षेत्र के गांव हैवतपुर करखा में बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे 70 वर्षीय वृद्धा शीला देवी ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मृतका के छोटे बेटे रूमान सिंह ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना देते हुए अपने बड़े भाई पर मां के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजकर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस जांच में मामला पूरी तरह बदल गया। इंस्पेक्टर नसीरपुर जसवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान छोटे बेटे रूमान सिंह ने अपने बयान बदल दिए। उसने स्वीकार किया कि उसकी मां को शुगर और पथरी की बीमारी थी, और ऑपरेशन न हो पाने के कारण वह काफी समय से नाराज चल रही थीं, जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। रूमान सिंह ने आपसी विवाद के कारण अपने बड़े भाई पर मारपीट का झूठा आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें