फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पारिवारिक कलह से परेशान होकर युवती ने नस काटी

Thu, 29 Oct 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर के मोहल्ला खतराना में पारिवारिक कलह के कारण युवती ने ब्लेड से हाथ की नस काट ली। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को परिजन ने उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला खतराना निवासी मोनिका (30) ने बुधवार को पारिवारिक कलह के कारण ब्लेड से हाथ की नस काट ली। जिससे वह गंभीर घायल हो गई। परिजन की नजर जब खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई मोनिका पर गई, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन ने तत्काल ही उपचार के लिए युवती को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां युवती को उपचार दिया गया है। सीएमएस डॉ. आरसी केशव ने बताया कि युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके हाथ की नस कट गई थी। उपचार के बाद युवती को आराम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें