फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पानी की निकासी पर गांव में हुआ विवाद, पुलिस पहुंची

Tue, 07 Oct 2025 07:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
- जसराना की ग्राम पंचायत कौरारा बुजुर्ग के गांव धुआपुर का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। प्रधान द्वारा गांव में कराए जा रहे सीसी निर्माण कार्य के दौरान विवाद हो गया। एक पक्ष द्वारा गांव के कुछ घरों के पानी को अपनी तरफ करने से रोका जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने एसडीएम एवं पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर विवादित कार्य को रोकने को कह दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान द्वारा गांव धुआपुर में गली के निर्माण का कार्य किया जा रहा है। गली निर्माण के दौरान महीपाल सिंह एवं अन्य लोगों के घरों का पानी पोखर तक नहीं भेजा जा रहा है। महीपाल सिंह एवं अन्य लोगों का पानी एक निजी किसान के खेत में जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने अपने घरों का पानी पोखर में ले जाने को कहा तो प्रधान तो तैयार हो गए। लेकिन अन्य लोगों ने पानी निकासी कराने से मना कर दिया। इसी को लेकर विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर थाना जसराना से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी करने के साथ ही दोनों पक्षों से विवाद नहीं करने को कहा। वहीं ग्राम प्रधान से भी विवादित निर्माण के लिए एसडीएम जसराना की अनुमति लेने को कहा। ग्राम प्रधान उमेश कठेरिया ने बताया गांव में सीसी का निर्माण कराया जा रहा है। किसी प्रकार का विवाद होने पर उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। दो पक्षों का आपसी विवाद है। पूर्व में पीड़ित पक्ष का पानी पोखर में कभी नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें