फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: वाहन ओवरटेक करने को लेकर हुआ विवाद, बस परिचालक ने होमगार्ड को कर दिया लहूलुहान; अस्पताल में भर्ती

Tue, 04 Mar 2025 11:27 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

ओवरटेक करने के दौरान बाइक चालक एवं कंडक्टर के बीच विवाद हो गया। परिचालक ने डंडा निकालकर होमगार्ड के सिर पर प्रहार कर दिया।
 
विज्ञापन
हमले में घायल हाेमगार्ड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद  में डायल-112 में तैनात एक होमगार्ड एवं प्राइवेट बस परिचालक के बीच मारपीट हो गई। जिसमें परिचालक ने होमगार्ड के सिर पर डंडा मार दिया। इससे वह लहुलुहान हो गया। बस के चालक-परिचालक घटना के बाद मौके पर बस को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने घायल होमगार्ड को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


मंगलवार को डायल-112 पर तैनात होमगार्ड केहरी सिंह एटा चौराहे से बाइक से आ रहा था। जब वह एटा चौराहे से शिकोहाबाद की ओर आने लगा। उसी दौरान सवारियों को लेकर एक प्राइवेट बस भी जा रही थी। जिसको ओवरटेक करने के दौरान बाइक चालक एवं कंडक्टर के बीच विवाद हो गया। 

आरोप है कि होमगार्ड ने परिचालक को गालियां देना शुरू कर दीं। जिससे पचिलाक भी अपना आपा खो बैठा। उसने डंडा निकालकर होमगार्ड के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे वह घायल हो गया। इस घटना के बाद आरोपी बस चालक-परिचालक मौके से भाग निकले। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल होमगार्ड को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल होमगार्ड को भर्ती कराया गया है। परिचालक एवं होमगार्ड के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें