फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एग्रीमेंट को लेकर साझीदारों में हुआ विवाद, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष ने जबरन दुकान में डाले ताले

Sun, 01 Sep 2024 09:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में एग्रीमेंट को लेकर साझीदारों में विवाद हो गया। एक साझीदार ने भाजयुमो महानगर अध्यक्ष को बुला लिया। उन्होंने दुकान में जबरन ताला लगा दिया। 
विज्ञापन
दुकान पर ताला लगाने का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में थाना दक्षिण क्षेत्र में मिष्ठान शोरूम के एग्रीमेंट को लेकर साझीदारों में विवाद हो गया। एक साझीदार ने भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं को बुलाकर जबरन ताला डलवा दिया। विरोध पर अन्य साझीदारों व उसके भाई से धक्का-मुक्की की गई। हंगामा होने पर पुलिस भी पहुंच गई। पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है।

विज्ञापन


गांधी पार्क चौराहा स्थित मिठाई की दुकान में तीन साझीदार हैं। खुद दुकान स्वामी किशन जिंदल, गांधी नगर निवासी अमित बंसल व अंकुश बंसल शामिल हैं। 31 अगस्त को दुकान का एग्रीमेंट खत्म हो रहा था। इसे लेकर अमित और किशन के बीच विवाद हो गया था। 

विवाद तीन-चार दिन से चला आ रहा था। शनिवार रात साझीदारों के बीच बातचीत चल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान किशन ने भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी को बुला लिया। अंकित एक पार्षद व 20 से 25 लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने पहले तो दुकान के शटर गिराया फिर पार्षद के साथ मिलकर दुकान में ताले लगा दिए गए। अमित ने विरोध किया तो उनसे गाली-गलौज व धक्का-मुक्की की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा दिया। पुलिस और मीडिया के आते ही भाजपा नेता साथियों के साथ रफूचक्कर हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि किशन की पत्नी ने एग्रीमेंट किया था। दुकान चलने लगी तो वह एग्रीमेंट आगे नहीं बढ़ा रहीं थी। इसी बात का विवाद था। उन्होंने विवाद आपस में सुलझा लिया है। कोई तहरीर नहीं आई। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि मैं बनारस जाने के लिए अपने साथियों के साथ मिष्ठान लेने गया था। वहां पार्टनरों में विवाद हो रहा था। मैने कोई ताला नहीं डलवाया। आरोप गलत हैं।

पांच साल की जगह 11 माह का किया एग्रीमेंट

गांधी नगर निवासी अंकुश बंसल ने बताया कि अक्तूबर 2023 में किशन जिंदल की पत्नी पारूल ने स्वेता बंसल, और सेफाली बंसल के नाम में दुकान का एग्रीमेंट सिर्फ 11 महीने का किया था। जबकि पांच साल का एग्रीमेंट करने की बात कही गई थी। फिर वह साझेदारी खत्म कर खुद दुकान स्वामी बनने की बात कहने लगे थे। इस पर विवाद हुआ था। शनिवार रात ब्रज रसायनम के मालिक आ गए थे। जिन्होंने बैठकर बात सुलझाने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें