फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बरात में विवाद, चाचा-भतीजे को लाठी-डंडों से पीटा

Sun, 28 Jun 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फरिहा (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़ा में शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे बरात के दौरान हुए विवाद में स्थानीय दबंगों ने चाचा-भतीजे की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन

जलेसर (एटा) के ग्राम नगला मीरा निवासी रुपेंद्र यादव, अपने भाई मुकेश और भतीजे अनू के साथ मढ़ा गांव में आई एक बरात में शामिल होने आए थे। इसी दौरान मामूली बात पर मढ़ा निवासी पंकज, विकास, सुमित और रुकमपाल ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया, जिससे रुपेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। बरात के लोगों को बीच-बचाव के लिए आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। सीओ जसराना प्रेमशंकर पांडेय के अनुसार, घायल रुपेंद्र की तहरीर पर फरिहा थाना पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें