- जिले के 67 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे स्वास्थ्य मेले, 2210 मरीजों ने कराई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मौसम में अचानक आए बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखने लगा है। सुबह और शाम हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है, जिससे सर्दी-जुकाम, बुखार और सांस संबंधी दिक्कतों में इजाफा हो रहा है। रविवार को जिले के 67 स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 2210 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराई।
आरोग्य मेले में आए मरीजों में 940 महिलाएं और 840 महिलाएं व 430 बच्चे शामिल रहे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सबसे ज्यादा मरीज सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार, खांसी, सांस की तकलीफ, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, और त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित पाए गए।
एसीएमओ डा. पवन कुमार ने बताया कि मेले में मरीजों को निशुल्क परामर्श, दवाएं और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा गंभीर लक्षणों वाले मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।