फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से दो लाख की लूट का खुलासा, एक गिरफ्तार

Mon, 08 Aug 2016 11:53 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
व्यापारी से दो लाख की लूट का खुलासा, एक गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोटला रोड योग साधन आश्रम के समीप व्यापारी से हुई दो लाख की लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश से पुलिस ने एक बाइक और 20 हजार रुपये बरामद किए। वारदात को अंजाम देने के लिए दुर्गानगर निवासी एक युवक ने रेकी की थी।
विज्ञापन

रविवार रात गश्त के दौरान उत्तर पुलिस ने टापाखुर्द तिराहे से बाबा उर्फ संदेश पुत्र निहाल सिंह निवासी टापाखुर्द थाना उत्तर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान बाबा उर्फ संदेश ने बताया कि चार अगस्त की रात करीब 11 बजे उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ योग साधन आश्रम के समीप दम्मामलनगर लक्ष्मीनारायन की बगीची निवासी सौमेंद्र झिंदल से दो लाख रुपये नगद लूटे थे। नंदू सौमेंद्र की दुकान से सामान लेकर आता था। घटना को अंजाम देने के लिए बाबा साथियों के साथ तीन दिन से रेकी कर रहा था, लेकिन चहल-पहल होने के कारण वह वारदात को अंजाम नहीं दे पा रहा था। चार अगस्त की रात सौमेंद्र के लेट होने और बिजली जाने का लाभ उठाकर उसनेे दो लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। कोतवाल उत्तर ने बताया कि बदमाश को जेल भेज दिया गया है। वहीं शेष बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें