फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दिव्यांग पुष्पेंद्र ने नहीं की थी शादी, गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें दे रहीं दबिश

Tue, 12 Mar 2024 11:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में टूंडला के दिव्यांग युवक की हत्या कर शव ढोलपुरा-जलोपुरा के पास बंबा किनारे फेंक दिया था। पुष्पेंद्र ने दिव्यांग होने के कारण शादी नहीं की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है। यह टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

थाना टूंडला के उलाऊ खेड़ा निवासी पुष्पेंद्र (32) की गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को ढोलपुरा-जलोपुरा के पास बंबा किनारे फेंक दिया गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया था। इधर पिता श्यामवीर की तहरीर पर मृतक के छोटे भाई के ससुर सोमराज, चचिया ससुर मुन्नालाल और साले दीपक, शाल्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पिता का कहना है कि पुष्पेंद्र दिव्यांग था, इसी कारण उसने शादी नहीं की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमे लगातार दबिश दे रहीं है, लेकिन अभी तक कोई हाथ नहीं आ सका है। आरोपियों की लोकेशन भी खोजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें