फिरोजाबाद। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली जन्म एवं मृत्यु संबंधी सूचनाओं अथवा पंजीकरण को सीआरएस साफ्टवेयर पर पंजीकृत कराया जाएगा। सेंट्रल हेल्थ इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार जन्म पंजीयन के मामले में प्रदेश की स्थिति खराब है। कई जिलों की स्थिति भी खराब है। इनमें फिरोजाबाद का नाम भी शामिल है।
मुख्य सचिव द्वारा इस बाबत निर्देश दिए हैं। इस आशय का एक पत्र जिला पंचायत राज अधिकारी को भी मिला है। जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होने वाले गैर संस्थागत अथवा घरों में होने वाले जन्म एवं मृत्यु संबंधी सूचनाओं को ई-डिस्ट्रिक पोर्टल के माध्यम से पंचायती राज विभाग द्वारा पंजीकृत कराया जाता है। लेकिन इसकी सूचनाएं सीआरएस (सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम) पर अपलोड नहीं की जा रही हैं। ऐसे में सेंट्रल हेल्थ इंडेक्स रिपोर्ट में फिरोजाबाद सहित प्रदेश के कई जिलों में जन्म पंजीकरण की स्थिति काफी खराब है।