फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रजिस्ट्री कराने ग्राहक बनकर पहुंचे डायरेक्टर, खराब रवैया पर दो निलंबित

Tue, 26 Nov 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुख्य डाकघर में रजिस्ट्री कराने ग्राहक बनकर पहुंचे अपने ही विभाग के डायरेक्टर को स्टाफ एवं सहायक डाकपाल नहीं पहचान सके। उनका व्यवहार भी काफी रुखा था। उनके इस रवैये को गंभीरता से लेते हुए सहायक डाकपाल एवं लिपिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जबकि पोस्ट मास्टर विवेक प्रताप को सुधार करने की चेतावनी दी है।डाक विभाग आगरा के डायरेक्टर शशि उत्तम मंगलवार को 11 बजे गाड़ी को काफी दूर खड़ी करके ग्राहक बनकर आवास विकास काॅलोनी सुहागनगर सेक्टर तीन स्थित मुख्य डाकघर में रजिस्ट्री कराने को पहुंचे। उन्होंने काउंटर पर तैनात लिपिक आलोक आनंद से रजिस्ट्री कराने के संबंध में कहा तो उसका व्यवहार काफी रुखा रहा। इतना ही नहीं उन्होंने सहायक डाकपाल अजय सिंह से भी बात कही, लेकिन उन्होंने भी कोई ध्यान नहीं दिया। डायरेक्टर ने थोड़ी देर के बाद अपना परिचय दिया तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

डाक विभाग के डायरेक्टर शशि उत्तम, मैनपुरी एवं फिरोजाबाद संभाग के अधीक्षक आरएस शर्मा के साथ फिरोजाबाद के मुख्य डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र की स्थापना किए जाने के संबंध में बैठक करने को आए थे। लेकिन स्टाफ का यह रवैया देखकर वह हैरान रह गए। संभाग के अधीक्षक आरएस शर्मा ने कहा कि ग्राहक बनकर जाने से स्टाफ का रवैये आमजन के प्रति कैसा है यह स्पष्ट हो गया। उन्होंने बताया कि सहायक डाकपाल अजय सिंह एवं लिपिक आलोक आनंद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जबकि पोस्ट मास्टर विवेक प्रताप को चेतावनी दी है।
उन्होंने कहा कि मुख्य डाकघर में डाक निर्यात सेवा केंद्र की भी स्थापना की गई है, जिससे फिरोजाबाद के कांच कारोबारियों के निर्यात संबंधी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने इसके साथ ही डाक का सही ढंग से वितरण नहीं किए जाने की भी शिकायतें मिली है। उनकी भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें