फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शहर में 4.4 करोड़ की धनराशि से बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

Sat, 28 Dec 2024 10:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
डि​जिटल लाइब्रेरी का मॉडल। - फोटो : डि​जिटल लाइब्रेरी का मॉडल।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहरी क्षेत्र में प्रस्तावित डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण के लिए शासन ने 4.4 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। धनराशि मिलने की स्थिति में निगम क्षेत्र में छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आसानी मिलेगी। नगर निगम कार्यालय के पीछे खाली पड़ी भूमि पर शहर की प्रथम डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा। निगम द्वारा बीते सितंबर-अक्तूबर में डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्रस्ताव को मंजूरी के साथ ही निर्माण को आवश्यक करीब 4.4 करोड़ रुपये की धनराशि भी शासन ने निगम प्रशासन को अवमुक्त करा दी है। निगम सूत्रों के मुताबिक डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण से जुड़ी अड़चने अब दूर हो चुकी हैं। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी करा लाइब्रेरी निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

-
शहर में हजारों छात्र होंगे लाभान्वित
शहर में डिजिटल लाइब्रेरी बन जाने से हजारों छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयुक्त वातावरण में डिजिटल प्रणाली से तैयारी का मौका मिलेगा। डिजिटल लाइब्रेरी में छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा के साथ ही ई-लर्निंग से जुड़ी अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन


धनराशि जारी कर दी है। लाइब्रेरी निगम के पीछे खाली पड़ी भूमि पर बनाया जाएगा। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को लाभ मिलेगा।
आशीष शुक्ला, एक्सईएन निर्माण नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें