फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर पास की मांग को लेकर सभासद के नेतृत्व में धरना शुरू, नारेबाजी

विज्ञापन
शिकोहाबाद अंडर पास की मांग को लेकर सभासद के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए लोग। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। प्रतापपुर चौराहे पर अंडर पास की मांग के लिए यादव कॉलोनी समेत लगभग आधा दर्जन गांव के लोगों ने वार्ड चार के सभासद शनी यादव के नेतृत्व में बुधवार को धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने कहा कि प्रतिदिन यहां से हजारों की संख्या में राहगीर निकलते हैं। अंडरपास नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर अंडर पास नहीं बना तो सैकड़ों की संख्या में लोग प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह वार्ड संख्या चार के सभासद सनी यादव के नेतृत्व में यादव कॉलोनी, प्रतापपुर रोड, मलिखानपुर, दिखतौली समते करीब छह गांव के लोग प्रतापपुर चौराहे पर एकत्रित हुए। उन्होंने चौराहे पर बैठ कर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि सिक्सलेन निर्माण के दौरान भी यहां पर प्रदर्शन किया था। तत्कालीन जिलाधिकारी चौराहे पर अंडरपास स्वीकृत कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करवा दिया था।
लेकिन एनएचआई वाले यहां अंडर पास नहीं बना रहे। इससे प्रतापपुर रोड पर रहने वाले दर्जनों गांव के लोगों को बहुत समस्या होती है। अंडर पास मिलने पर यहां के लोगों का शहर से संपर्क बना रहेगा और लोगों को अनायास चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। चेतावनी दी अगर अंडर पास नहीं मिला तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जायेगा। इस अवसर पर भूपेंद्र कुमार, सुनील, राजबिहारी, जयकेश यादव, राहुल, धर्मेंद्र, सतीश सहित लगभग 50 ग्रामीण और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर सिक्सलेन बना रही ओरियंटल कंपनी के एजीएम शिवाजी पांडेय ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने के उद्देश्य से कुछ लोग धरने पर बैठे हैं। चौराहे पर अंडर पास का काम शुरू हो गया है। लेकिन कुछ लोग कार्य में देरी पहुंचाने के उद्देश्य से रुकावट पैदा कर रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम को भी एक प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें