फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीसी सहित वाणिज्य कर अधिकारी की गाड़ी से उतारी नीली बत्ती

Sun, 15 Jan 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान।
विज्ञापन

विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मथुरा में तैनात वाणिज्य कर अधिकारी और कानपुर के डीजीसी की प्राइवेट गाड़ियों पर लगी नीलीबत्ती उतरवाने के साथ ही एक अधिवक्ता की बाइक का चालान कर दिया। इसको लेकर पुलिस और अधिवक्ता में तीखी नोकझोंक होने लगी। वहां मौजूद लोगों ने मामले को शांत कराया। पुलिस ने अधिवक्ता से समनशुल्क वसूल करने के साथ ही बाइक को छोड़ दिया।
विज्ञापन

सुभाष तिराहे पर कोतवाल उत्तर शशिकांत शर्मा और कोतवाल दक्षिण केपी सिंह पुलिस बल के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी आगरा की ओर से आ रही कानपुर के एक डीजीसी की गाड़ी को पुलिस ने रोक लिया। गाड़ी पर नीलीबत्ती लगी थी। पुलिस ने बत्ती उरवाने के बाद ही उनको वहां से जाने दिया। इसके साथ ही कानपुर की ओर से आ रहे वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी की गाड़ी को पुलिस ने रोक लिया। प्राइवेट गाड़ी पर बत्ती लगी थी। इसको पुलिस ने उतरवाने के साथ ही आगे जाने दिया। वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी की तैनाती मथुरा में बताई जाती है। इस दौरान अधिवक्ता के पुत्र की बाइक का चालान करने पर दक्षिण थाने में तैनात उपनिरीक्षण से अधिवक्ता का विवाद हो गया। इस बीच कोतवाल दक्षिण भी पहुंच गए। उन्होंने मामले को शांत कराते हुए अधिवक्ता से समनशुल्क वसूल करने के साथ ही बाइक को छोड़ दिया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने करीब 15 बाइक सीज करने के साथ ही हजारों रुपया समन शुल्क के रूप में वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें