फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शनि अमावस्या पर सिद्धपीठ शनिधाम में उमड़े भक्त

Sat, 20 Dec 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शनि अमावस्या पर शनिदेव का पूजन करते स्वामी महारामदास - फोटो : शनि अमावस्या पर शनिदेव का पूजन करते स्वामी महारामदास
विज्ञापन
सिरसागंज। शनि अमावस्या के मौके पर शनिवार को मंदिरों पर धार्मिक आयोजनों की धूम रही। भक्तों ने शनि मंदिरों में पहुंच कर शनि देव को प्रसन्न करने को पूजा अर्चना की। इसके साथ ही शनि की साढ़े साती,ढैया के दोष को दूर करने के उपाय किए। वहीं सिरसागंज के लखनपुर सिद्धपीठ शनिधाम में नवग्रह शंति यज्ञ और शनि पूजन का भव्य आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शनि अमावस्या के अवसर पर शनिधाम में मंदिर के महंत स्वामी महारामदास ने सुबह 7 बजे शनि के पसंदीदा सामान तिल, तेल, लोहा, काला कपड़ा अर्पित कर शनिदेव का अभिषेक किया।शनि अमावस्या के अवसर पर 56 भोग का प्रसाद सजाया गया। नवग्रह पूजन के साथ नवग्रह शांति यज्ञ का आरंभ किया। आश्रम पर फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, फरूखाबाद से आए श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। स्वामी महाराम दास ने बताया उत्तर प्रदेश में सिद्धपीठ शनिधाम ही एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां नवग्रह देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित है। इनके आकार,माप और दिशा के अनुरूप स्थापित की हैं। शाम को 1000 दीपकों से शनिदेव की आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें