फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मेरठ के भक्त कांवड़ चढ़ाने जा रहे पशुपतिनाथ

Mon, 16 Sep 2024 12:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। बाबा भोलेनाथ के भक्त जब कांवड़ उठाने का प्रण लेते हैं तो उसे पूरा करके ही मानते हैं। लेकिन ही अनूठा प्रण मेरठ के रहने वाले युवाओं की टोली ने लिया और मेरठ से नेपाल के पशुपतिनाथ पर कांवड़ लेकर चल दिये। वहीं सिरसागंज नगर में प्रवेश करने पर कांवड में शामिल भक्तों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मेरठ निवासी आदेश हिंदू, सौरभ हिंदू, कार्तिक, उज्वल अपने महाराज शशिकांत के साथ 29 अगस्त को हरिद्वार से कांवड लेकर निकले थे। भोले के इन भक्तों के साथ 21 लीटर गंगाजल की कांवड़ है तो बाबा भोले नाथ की एक विशाल प्रतिमा को भी भोले के भक्त अपने कंधों पर लेकर चल रहे हैं। शशिकांत महाराज ने बताया कि एक दिन में 30 किलोमीटर की यात्रा करते हैं और रात्रि में यात्रा रोक कर विश्राम करते हैं साथ ही उन्होने बताया कि बार्डर पर पहुंच कर उन्हे दोनों देशों की सरकार की मदद की जरूरत होगी। वहीं नगर में विजय चौक पर लोगाें ने पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें