फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रधानी की जीत के लिए 61 किलो की कलश यात्रा लेकर निकले शिवभक्त

Sat, 15 Aug 2026 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
112, टूंडला में 61 किलो की कलश यात्रा लेकर पहुंचे शमसाबाद के कांवड़ियेसंवाद
विज्ञापन
टूंडला। पवित्र श्रावण मास के तीसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का उत्साह चरम पर है। शुक्रवार को टूंडला से होकर गुजर रहे शिवभक्तों के जत्थों से पूरा नगर शिवमय नजर आया।
विज्ञापन

आगरा के थाना शमशाबाद क्षेत्र की ग्राम कुतुकपुर निवासी सनी कुमार ने बताया कि वे अपने 8 सदस्यों के जत्थे के साथ कासगंज के सोरों गंगा घाट से बुधवार देर रात करीब 12 बजे पवित्र जल लेकर रवाना हुए थे। इस जत्थे की खास बात यह है कि ये श्रद्धालु 61 किलो भारी कलश कांवड़ लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं। सनी कुमार ने बताया कि गांव के प्रधान की जीत की मन्नत के लिए वे भगवान शिव का इस पवित्र जल से जलाभिषेक करने जा रहे हैं।
सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि शुक्रवार शाम 6 से सोमवार शाम 6 बजे तक रूट डायवर्ट स्कीम को भी लागू कर दिया गया है।



55 वर्षीय मां को कांवड़ में बैठाकर लाए चार बेटे
पचोखरा (फिरोजाबाद)। माता-पिता के प्रति सम्मान का संदेश देने के लिए आगरा के शमशाबाद क्षेत्र निवासी चार भाइयों दशरथ, राजेश, छोटू और बंटू ने अपनी 55 वर्षीय मां कमला देवी को तीन कलशों वाली कांवड़ रूपी पालकी में बैठाकर सोरों से पैदल यात्रा शुरू की। शुक्रवार को 8 दिन की अनवरत यात्रा के बाद यह अनूठी कांवड़ नगला बीच पहुंची। पुत्र दशरथ ने बताया कि 16 अगस्त को गांव के शिव मंदिर में मां के हाथों जल चढ़वाया जाएगा। चारों बेटों की इस मातृ-भक्ति की लोगों ने जमकर सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें