फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में उमड़े भक्त, गूंजे जयकारे

Fri, 27 Jun 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में ढोल नगाड़े बजाते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जगतपति भगवान जगन्नाथ जैसे ही अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा जैसे ही अलौकिक रथ पर विराजमान हुए चारों ओर जय जगन्नाथ का जयघोष होने लगा। दिव्य दर्शन पाकर भक्त खुशी से झूमने लगे। संकीर्तन में शामिल होने और भगवान के रथ को खींचने के लिए हर कोई आतुर था।
विज्ञापन

श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव समिति की ओर से छोटा चौराहा स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा का कुछ ऐसा ही नजारा था। जय जगन्नाथ-जय जगन्नाथ... की धुन के बीच भक्तों ने प्रभु का रथ खींचा। इस दौरान समूचा मार्ग भगवान जगन्नाथ के जयघोषों से गूंजता रहा।

शुक्रवार सुबह भव्यता के साथ श्री जगन्नाथ रथयात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि उद्योगपति देवी चरन अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल बल्लू, हनुमान प्रसाद गर्ग, डा. राकेश अग्रवाल, पीके जिंदल, विपुल बंसल ने भगवान की आरती उतारकर और रथ खींचकर किया। श्रीराधा कृष्ण मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शहर की सड़कों से निकली तो राहें जयकारों से गूंज उठी। उड़ीसा के कलाकारों ने उड़़ी और केरल के कथकली, मोहिनीअट्टम नृत्य करते शोभायात्रा में दिखे।
विज्ञापन

शोभायात्रा में सबसे आगे बैंडबाजे भजन गाते हुए जबकि सबसे पीछे श्रद्धालु अपने हाथ में रस्सी ने भगवान जगन्नाथ का रथ खींच रहे थे। इस रथ को खींचने में महिला व पुरुष हर कोई आतुर दिखा। इस मौके पर मौके पर समिति अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल, त्रिभुवन कुमार श्रीमाली, दयाशंकर गुप्ता, विवेक अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, अजय अग्रवाल, ओमप्रकाश वाष्र्णेय, अरविंद अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, नीरज जिंदल, वंदना अग्रवाल, रजनी, शिल्पा, शिखा, सरला अग्रवाल, आभा मित्तल शामिल हुए।

इन स्थानों से गुजरी रथयात्रा
रथयात्रा घंटाघर चौराहा, सदर बाजार, सेंटर चौराहा, जलेसर रोड होते हुए बर्फखाना चौराहा, डाकखाना चौराहा, ब्राह्मण धर्मशाला, दुली मोहल्ला होते हुए कैला देवी मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें