फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सामौर बाबा धाम में लखबीर सिंह लक्खा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Mon, 09 Mar 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सामौर बाबा धाम में गायक लखबीर सिंह लक्खा को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह और लक्ष्मीन - फोटो : सामौर बाबा धाम में गायक लखबीर सिंह लक्खा को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह और लक्ष्मीनारायण चौधरी। संवाद
विज्ञापन
सिरसागंज। सामौर बाबा धाम पर आयोजित भव्य महोत्सव का शनिवार रात को शानदार आगाज हुआ। भक्ति और संस्कृति के इस संगम में सुप्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने अपनी गायकी से ऐसा समा बांधा कि हजारों श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमने लगे। इस धार्मिक महाकुंभ ने क्षेत्रीय पर्यटन और सनातन संस्कृति की भव्यता को नई ऊंचाई प्रदान की।
विज्ञापन


महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सामौर बाबा धाम हमारी गौरवशाली संस्कृति की पहचान है। उन्होंने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के 3 हजार मंदिरों का जीर्णोद्धार कराकर उन्होंने सनातन को भव्य स्वरूप दिया है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि यह महोत्सव भविष्य में सनातन का बड़ा केंद्र और प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनकर उभरेगा। वहीं, प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भौतिकता की चकाचौंध से बचाकर अपनी सांस्कृतिक विरासत और जड़ों से जोड़ना है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी रमेश रंजन और मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य भी मौजूद रहे। देर रात तक चले भजनों के कार्यक्रम में पूरा परिसर जय बाबा की के उद्घोष से गुंजायमान रहा। लखबीर सिंह लक्खा के प्रसिद्ध भजन मेरे शीश के दानी का, अरे द्वारपालों और श्याम चरणों में दे दो ठिकाना पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें