फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुलिस चौकी का गेट बनाने के विरोध में नारेबाजी

Mon, 09 Mar 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर के स्टेट बैंक तिराहा स्थित आर्य समाज मंदिर में पुलिस चौकी का गेट बनाए जाने के विरोध में मंदिर समिति के लोगों ने नारेबाजी की। निर्माण कार्य को लेकर विरोध जताया। पुलिस अधिकारियों ने मंदिर प्रशासन के पदाधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान निकाला।
विज्ञापन


बड़ा बाजार के स्टेट बैंक के पास आर्य समाज मंदिर है। यहां पर पुलिसकमियों को बैठने के लिए एक छोटा कमरा मंदिर प्रशासन ने दिया था। मंदिर अध्यक्ष अजीत कुमार का आरोप है कि होली के अवकाश के दिनों में पुलिस ने कमरे में गेट निर्माण करा दिया है। इसकी मंदिर प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई है। रविवार को इसके लिए मंदिर प्रशासन के पदाधिकारियों ने विरोध दर्ज कराया। इसके चलते पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से बातचीत कर समस्या का हल निकाला। जिसके बाद गेट का निर्माण जारी रहा। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि मंदिर समिति की भूमि पर कोई कब्जा नहीं किया जा रहा है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कमरे को व्यवस्थित कराया जा रहा था। मंदिर प्रशासन के पदाधिकारियों से वार्ता कर ली गई है। अब कोई विवाद नहीं है। यह व्यवस्था जनता की सुरक्षा के लिए की जा रही है। विरोध दर्ज कराने वालों में अनिल पचौरी, गोपाल शर्मा, विवेक चड्ढा, गोपाल आर्य सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें