फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में होंगे विकास कार्य

Mon, 18 Jan 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि सिरसागंज क्षेत्र के लोगों को आग लगने पर दमकल का इंतजार नहीं करना होगा। फायर स्टेशन स्थापित होने से घटना स्थल पर तुरंत दमकल पहुंचेगी। जिले का चहुंमुखी विकास होगा।
विज्ञापन

सिरसागंज में सोमवार को फायर स्टेशन के नए भवन का उद्घाटन सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने शिला पट्टिका का अनावरण कर किया। विधायक हरिओम यादव ने पूजन और जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने नारियल फोड़ने के बाद प्रवेश किया। प्रो.रामगोपाल यादव ने कहा कि फायर स्टेशन के स्थापित होने से 200 गांवों को लाभ मिलेगा। अब फायर ब्रिगेड के साथ एक एंबुलेंस भी आएगी। उन्होंने कहा जिले का विकास निरंतर जारी रहेगा। बजट के सत्र में शीघ्र जिले को नई योजनाओं का लाभ मिलेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह छोटू ने कहा कि प्रो.रामगोपाल यादव के निर्देशन में पंचायत के विकास कार्य कराएंगे। सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने कहा कि क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने फतेहपुर गांव के ग्रामीणों को अधिक, गड़सान के बाशिंदों को कम मुआवजा देने का मामला उठाया। प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने डीएम को शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने सपा की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। एमएलसी असीम यादव, शिकोहाबाद विधायक ओमप्रकाश वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, अरविंद यादव, पूर्व चेयरमैन सरोज शर्मा, राघवेंद्र सिंह, ठा. प्रदीप सिंह, डीपी यादव, मातादीन धनगर, राजकुमार राठौर, योगेश गर्ग, नीतेश अग्रवाल जैन, पूर्व महानगर अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां, हनीफ खाकसार, आदर्श यादव धन्नू, बंटू कठेरिया, असलम परवेज, सतेंद्र यादव, यतेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें