फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण ने भवन स्वामी को थमाया नोटिस

Mon, 03 Apr 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
रविवार को हादसे के बाद मोहम्मदपुर में सन्‍नाटा रहा।
विज्ञापन
रसूलपुर क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मदपुर में बेसमेंट की खोदाई के दौरान हुए हादसे के बाद विकास प्राधिकरण ने भवन स्वामी को नोटिस थमा दिया है। घटना के बाद मौके पर कामकाज बंद करा दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला मोहम्मदपुर निवासी हाजी अफसर का पुलिस चौकी के सामने मकान है। वह नया मकान बनवाने के लिए गेट बाहर से बंद कर अंदर बेसमेंट के लिए खोदाई करवा रहे थे। बेसमेंट की खोदाई के दौरान निकट के मकान की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। मलबे में दबकर दो श्रमिकों समीर और रविंद्र की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्य बंद करा दिया। हादसे के बाद सोमवार को बाहर से गेट पर ताला लगा रहा। मामले में विकास प्राधिकरण की लापरवाही भी सामने आई है। मोहम्मदपुर में बिना नक्शा पास कराए बेसमेंट बनाने के लिए खोदाई की जा रही थी लेकिन संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंता को जानकारी तक नहीं थी। यदि समय रहते विभाग संज्ञान लेता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। इधर, सोमवार को कार्यालय खुलने के साथ ही जिला प्रशासन द्वारा भवन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई। सिटी मजिस्ट्रेट, प्राधिकरण के सचिव एसबीएस यादव ने बताया कि रविवार को मोहम्मदपुर में बेसमेंट खोदाई के दौरान दीवार गिरने के कारण दो श्रमिकों की मौत हो गई थी। मामले में प्राधिकरण की ओर से भवन स्वामी को धारा का नोटिस भेजा जा रहा है। भवन स्वामी द्वारा नक्शा पास नहीं कराने तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सकेगा।

बेसमेंट के संबंध में अवर अभियंताओं से तलब की रिपोर्ट
विकास प्राधिकरण सीमा में टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज आता है। शहर के नई आबादी, मुस्लिम क्षेत्रों से लेकर अन्य मोहल्लों में प्राधिकरण से बिना नक्शा पास कराए बेसमेंट बनाए जा रहे है। अब प्राधिकरण द्वारा इन सभी बेसमेंट निर्माण कार्यों की क्षेत्र वार जांच कराई जाएगी। इस संबंध में प्राधिकरण के प्रभारी एक्सईएन एसएन प्रसाद ने बताया कि विभाग में तैनात सभी अवर अभियंताआें को अपने-अपने क्षेत्र का निरीक्षण कर बिना नक्शा पास कराए कहां-कहां बेसमेंट का निर्माण कराया जा रहा है? की रिपोर्ट तलब की गई है। बिना नक्शा पास कराए निर्माण कराने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें