फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर जाते समय हत्यारोपी की तबियत बिगड़ी

Mon, 03 Apr 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
पेशी पर आए हत्यारोपी की तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
पेशी पर आए हत्या के आरोपी की तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश हो गया। हालांकि पुलिसकर्मी उसे न तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए और न ही जिला अस्पताल। ऐसे में आरोपी के परिवारीजन न्याय की गुहार लगा पीड़ित को उपचार दिलाने की मांग करते रहे।
विज्ञापन

नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव नगला घनश्याम निवासी सियाराम का पुत्र कन्हैया हत्या के मामले में विगत आठ माह से जिला कारागार में बंद है। सोमवार को उसे जिला मुख्यालय पेशी पर लाया गया था। यहां कन्हैया से मिलने के लिए उसकी बहन प्रियंका, पत्नी सपना और पिता सियाराम आए थे। आरोपी को पुलिस कर्मी हवालात से निकालकर तारीख पर ले जा रहे थे। तभी वह रास्ते में बेहोश हो गया। कन्हैया के बेहोश होते ही पुलिसकर्मी उसे हवालात लौटा लाए और बेंच पर लेटा दिया। उधर, कन्हैया के बेहोश होने से परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। वह पुलिस ने एंबुलेंस मंगाने के साथ ही उसे उपचार के लिए ले जाने के लिए कहते रहे लेकिन पुलिस कन्हैया को उपचार के लिए न तो जिला अस्पताल लेकर पहुंची और न ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र। कुछ समय बाद कन्हैया होश में आया तो पुलिसकर्मी उसे जिला जेल ले गए। कन्हैया की बहन प्रिंयका का कहना है कि उसके भाई के सीने में दर्द उठा था। इसके चलते वह बेहोश हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें