फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फिरोजाबाद में उपमुख्यमंत्री के होर्डिंग फाड़े, भाजपाइयों में उबाल...अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग

Fri, 28 Nov 2025 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक फिरोजाबाद के टूंडला में बाबा नीम करोरी के प्राकोट्योत्सव पर उनकी जीवनी पर लिखी पुस्तक का विमोचन करने आए थे। उनके जाने के बाद यहां लगाए गए होर्डिंग फाड़ दिए गए।  
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री के होर्डिंग फाड़े - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के लगे होर्डिंग्स को बृहस्पतिवार रात में असमाजिक तत्वों ने फाड़ दिया। यह घटना तब हुईं जब बाबा नीम करोरी महाराज के प्रकोट्योत्सव पर उनकी जन्मस्थली अकबरपुर में आयोजित कार्यक्रमों में वे भाग लेकर लौट गए। 
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री के जन्मस्थाली मार्ग पर लगे होर्डिंग्स फाडे जाने से आयोजकों और भाजपाइयों में रोष है। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह सहित अन्य भाजपाइयों ने अराजकतत्वों के विरुद्ध कार्यवाई की मांग की है। मामले में थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि ऐसी घटना संज्ञान में नहीं आई है, होर्डिंग करने की सूचना जरूर मिली है। अगर ऐसा है तो अराजकतत्वों की पहचान करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें