फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से दहशत: फिरोजाबाद का नगरिया पदम बना नया हॉट स्पॉट; स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही जांच

Tue, 19 Sep 2023 08:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में डेंगू से दहशत फैली हुई है। यहां नगरिया पदम डेंगू का नया हॉट स्पॉट बन गया है। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Agra News : डेंगू। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेंगू के कदम जिले के नए इलाकों में पहुंच रहे हैं। वहीं, नगरिया पदम गांव में डेंगू के के हॉट स्पॉट बन चुका है। यहां लगातार मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। मंगलवार को छह और मरीजों की एलाइजा जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डेंगू प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। यहां घर-घर में जाकर पानी के बर्तन की जांच कर लार्वा को देखा। जिन घरों में लार्वा पाया, वहां एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया।

विज्ञापन


कस्बा एका में 39 वर्षीय बबलू की रिपोर्ट में डेंगू मिला है। वहीं, अकबरपुर गीत सिंह की ठार में में 24 वर्षीय उपासना की रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। मेहताब नगर में 11 वर्षीय मुस्कान, लखनपुर में देवेंद्र कुमार, नगरिया पाढ़म में 62 वर्षीय वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली है। जसवंत नगर के गांव भीकनपुर निवासी 20 वर्षीय निधि भी पॉजिटिव आई है। 

यह भी पढ़ेंः- Firozabad: मेडिकल कॉलेज में फेको मशीन से किया गया मोतियाबिंद का पहला ऑपरेशन, 60 लाख से लगाई गई अत्याधुनिक मशीन
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मरीज जिले के मेडिकल कॉलेज में पॉजिटिव पाई है। हर रोज नए नए इलाकों में डेंगू केस निकलना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बन रहा है। टीमें हर रोज अपना कार्य क्षेत्र बदल रही हैं। डेंगू से कई गुना ज्यादा बुखार के मरीज मिल रहे हैं। इन मरीजों का कैंप लगाकर दवा का वितरण किया जा रहा है। एसीएमओ डॉ. पवन कुमार ने छह मरीज होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें