फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी दर बढ़ने के विरोध में ईट भट्ठा व्यापारियों का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी दर बढ़ने के विरोध में ईट भट्ठा व्यापारियों का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार जहां सबको कपड़ा रोटी और मकान देने के बड़े दावे कर रही है, लेकिन ईंट पर अचानक जीएसटी दर बढ़ने से ईट भट्ठा व्यापारियों में आक्रोश है। ईट भट्ठा निर्माता समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जब सरकार द्वारा जीएसटी दर बढ़ा दी जाएगी तो हर एक हजार लाल ईट पर 800 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी। इसकी मार गरीब लोग सहन नहीं कर पाएंगे। जिससे हमारा व्यापार भी चौपट होगा।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री का सपना 2022 में सबका घर हो अपना भी अधूरा रह जाएगा। इस कारणों से भारत सरकार को हम लोगों को टैक्स में छूट देनी चाहिए। जिससे हम लोगों का व्यापार चल सके और गरीब असहाय लोगों के घर बन सकें। इस मांग को लेकर कई भट्ठा स्वामियों ने कलक्ट्रेट में बढ़ी हुई जीएसटी को वापस लेने के नारे लगाते हुए मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। ईट निर्माता समिति के जिला अध्यक्ष बीएस संत यादव ने कहा कि हमारे देश में दो वर्षों से वैश्विक महामारी का प्रकोप चल रहा था। जिसकी मार हम सभी व्यापारी झेल रहे थे। इस दौरान डॉ. धीरेंद्र जैन, महेश यादव, अशोक यादव, सुनील यादव, प्रमोद, जगदीश यादव, भगवानदास, जितेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें