फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: करणी सेना व ठाकुर महासभा का मुख्यालय पर प्रदर्शन

Wed, 06 Dec 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना एवं ठाकुर महासभा ने जयपुर में राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में जिला मुख्यालय पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर हत्यारों के घरों पर बुलडोजर चलाने, परिवार को सुरक्षा, पांच करोड़ की सहायता एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिनदहा़ड़े हत्या किए जाने के विरोध में बुधवार को सेना के जिलाध्यक्ष ठा. निशांत जादौन व ठाकुर महासभा के जिलाध्यक्ष राज धाकरे के नेतृत्व में काफी संख्या में लोग जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए। उन्होंने हाईवे से जिला मुख्यालय तक जुलूस निकालकर गोगामेड़ी के हत्यारों को गिरफ्तार करो, पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करो नारे लगाते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय अब्बास नकवी को सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों को गिरफ्तार हो और उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए तथा पांच करोड़ की सहायता राशि देने के साथ सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की। एसडीएम मुख्यालय ने उचित कार्रवाई करते हुए ज्ञापन को शासन को भेजने का आश्वासन दिया। इस दौरान युगल चौहान, रिंकू ठाकुर, सोनू प्रताप सिंह, आकाश चौहान, अभय चौहान, दीपू चौहान, संजय सिंह चौहान, आयुष्मान ठाकुर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें