फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला में अतिक्रमण कराए ध्वस्त

Thu, 14 Jan 2016 08:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर प्रशासन ने गुरुवार को पहले चरण के तहत मुख्य बाजार में स्थायी, अस्थायी अतिक्रमणों को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। साथ ही सामान जब्त करते जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

 नगर में फैले अतिक्रमण से प्रत्येक परेशान था। लोगों को आवागमन में खासी परेशानी होती थी। अतिक्र मण से नगर की जनता के साथ ही वीआईपी, रेल यात्री, विदेशी पर्यटक भी प्रभावित थे। तहसील प्रशासन ने गुरुवार को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत दोपहर12 बजे दीपा का चौराहे से सुभाष चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। एसडीएम डा. पंकज वर्मा और सीओ प्रेमप्रकाश यादव ने पीएसी और थाना पुलिस के साथ अभियान शुरू किया। जेसीबी मशीन और पालिकाकर्मियों के हथौडे़ अतिक्रमणों पर बरसने लगे। इस दौरान प्रशासन ने स्थायी, अस्थायी अतिक्रमणों को हटा दिए। वहीं कई अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त कर पालिका कार्यालय भिजवा दिया। अभियान में ईओ एकेसिंह चौहान, थाना प्रभारी राजीव यादव आदि थे।

दो अतिक्रमणकारियों के चालन, आठ पर जुर्माना
एसडीएम डा. पंकज वर्मा ने बताया कि दो लोगों के चालान काटे गए। वहीं आठ लोगों पर जुर्माना लगाया गया है। इनसे करीब 15 हजार का जुर्माना लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान शहर को अतिक्रमण मुक्त होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


दूसरे चरण में आज चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
पहले चरण में दीपा का चौराहे पर सुभाष चौराहे तक अतिक्रमण हटाए गए। वहीं दूसरे चरण का अभियान शुक्रवार सुबह 11 बजे से दीपा का चौराहा से शुरू होगा। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाने के बाद नगर के कपड़ा मार्केट, अनाज मंडी, मंटा रोड, सांवले प्रसाद रोड आदि पर भी अभियान चलाया जाएगा।

भर्रा नाले पर लगेगा शुक्र बाजार,
एसडीएम ने बताया कि शुक्र वार को लगने वाला फुटपाथ बाजार भर्रा नाले पर लगाया जाएगा। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। यदि मुख्य बाजार में किसी ने फुटपाथ पर दुकान सजाई तो उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा।

बंदी दिवस का पूर्ण पालन करें दुकानदार
एसडीएम ने कहा कि टूंडला में बाजार बंदी की व्यापारी अवहेलना करते हुए दुकानें खोल रहे हैं, किंतु अब ऐसा नहीं होगा। बाजार बंदी के दिन प्रतिष्ठान खोले जाने पर दुकानदारों के चालान किए जाएंगे।  
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें