टूंडला। नगर के विभिन्न समाज के तीर्थयात्रियों ने यमुनाब्रिज से रतलाम जंक्शन जाने वाली हल्दीघाटी एक्सप्रेस को यमुनाब्रिज रेलवे स्टेशन की बजाए टूंडला रेलवे स्टेशन तक विस्तार करने की मांग की है।
नगर के जैन समाज ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को भेजे पत्र में बताया कि ट्रेन नंबर 19818 हल्दीघाटी एक्सप्रेस यमुनाब्रिज से चलकर आगरा फोर्ट, हिंडौन सिटी, श्री महावीरजी, गंगापुर सिटी, कोटा जंक्शन होकर रतलाम जंक्शन तक जाती है। इस ट्रेन से हिंडौन सिटी तक करौली माता मंदिर जाने वाले तीर्थयात्री व श्री महावीरजी जाने वाले जैन समाज के लोग दर्शन करने जाते हैं, किंतु इस ट्रेन को पकड़ने के लिए टूंडला से बस या अन्य वाहन द्वारा आगरा फोर्ट या यमुनाब्रिज जाना पड़ता है। बबली जैन ने बताया कि इस ट्रेन का विस्तार टूंडला तक कर दिया जाए, तो तीर्थयात्रियों के अलावा कोटा में आईआईटी,नीट या अन्य शिक्षण संस्थान में तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही एटा, जलेसर, फिरोजाबाद, मैनपुरी के लोगों आगरा फोर्ट से बजाए टूंडला से ट्रेन मिलने पर रेलयात्रियों को परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। तीर्थयात्रियों ने ट्रेन का टूंडला तक विस्तार कराए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में डॉ. संजीव जैन, पांडेय जयंत जैन, विक्रांत जैन, पुष्पेंद्र गुप्ता, राजकुमार शर्मा, अशोक यादव, अजब सिंह यादव, सुरेंद्र यादव, बबलू गुप्ता, पंकज जैन, गोविंद गुप्ता, प्रशांत शर्मा आदि हैं।