फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई, जून के साथ अप्रैल माह में बढ़ जाएगी शहर में पानी की डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी की जनता को इस बार गर्मी में पानी की किल्लत से जूझना नहीं पड़ेगा। शहर की जनता को पानी उपलब्ध कराने के लिए जल निगम के अधिकारी अभी से जुट गए हैं। जलनिगम इस बार गर्मी में पांच लाख मिलियन लीटर पानी की क्षमता को बढ़ाएगा। अभी तक 65 एमएलडी पानी की आपूर्ति शहरवासियों के लिए की जाती थी।
विज्ञापन

जल निगम और जलकल विभाग की माने तो शहर को प्रतिदिन 110 से लेकर 115 एमएलडी पानी दिया जा रहा है। जिसमें 60 से 65 एमएलडी पानी की आपूर्ति जल निगम द्वारा की जाती है। जबकि शेष पानी जलकल विभाग शहर में लगे करीब दो सौ नलकूप और साढ़े पांच सौ से अधिक सबमर्सिबलों से करता है। इसके बाद भी गर्मी में पानी की डिमांड बढ़ जाती है। इस बार शहर की जनता को पानी के किल्लत का सामना न करना पड़े। इसके लिए जल निगम ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। इसके लिए नंदपुर इंटेक प्लांट के समीप बनी झील में पानी का स्टोर किया जाएगा। वहीं दोनों समय शहर की टंकियों को भरने के साथ ही पांच एमएलडी पानी (पचास लाख लीटर प्रतिदिन) पानी और बढ़ा दिया जाएगा। कुल मिलाकर जल निगम सात लाख से अधिक की आबादी वाले शहर को मई-जून में दोनों समय अब 70 एमएलडी पानी उपलब्ध कराएगा।
वर्तमान में दोनों समय 60 से 65 एमएलडी पानी दिया जा रहा है। यदि शहरवासियों द्वारा जलकल विभाग से अतिरिक्त पानी की मांग की जाती है तो पांच एमएलडी पानी शहर को अतिरिक्त दिया जाएगा। इससे लोगों को मई, जून के साथ अप्रैल माह में पानी के संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। -दिनेश चंद्र शर्मा, सहायक अभियंता जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े एक नजर में
शहर की आबादी - करीब सात लाख
नगर निगम के वार्डों की संख्या- 70
शहर में लगे नलकूपों की संख्या - 202
सबमर्सिबल की संख्या - 556
निगम के टैंकरों की संख्या - 32
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें