फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: युवक की मौत पर ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग, तीन घंटे शव रखकर हंगामा

Mon, 28 Sep 2026 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। ससुराल में हुई युवक की मौत के बाद रविवार शाम शव औरंगाबाद पहुंचा। शव गांव में पहुंचते ही परिजन और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन ने शव को गांव में रख दिया। करीब तीन घंटे तक शव रखकर हंगामा होता रहा। सूचना पर मटसेना और जसराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद रात करीब साढ़े सात बजे परिजन शांत हुए और पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन


गांव औरंगाबाद निवासी अमरचंद के 25 वर्षीय पुत्र वीरभान की शादी करीब तीन वर्ष पहले मटसेना थाना क्षेत्र के गांव इटौरा निवासी संगीता के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। कुछ समय पहले विवाद होने पर पत्नी मायके चली गई थी। वीरभान उससे मिलने के लिए ससुराल गया था। शनिवार को ससुराल में उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार 25 सितंबर को वीरभान ने फोन पर परिवार के लोगों से बातचीत की थी। उसने पत्नी और ससुरालियों द्वारा परेशान किए जाने की बात बताई थी। अगले दिन उससे संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं उठा। पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम वीरभान का शव गांव औरंगाबाद पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण आरोपी पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। मृतक के भाई राजा और विक्की ने आरोप लगाया कि ससुराल में उनके भाई के साथ मारपीट की गई। उन्होंने शरीर पर चोट के निशान होने का दावा करते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। सूचना पर मटसेना थाना पुलिस के साथ जसराना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्रवाई का आश्वासन मिलने तक वे शव उठाने को तैयार नहीं हुए। करीब चार घंटे तक शव गांव में रखा रहा। रात करीब साढ़े सात बजे थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर ने परिजनों को मामले में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और अंतिम संस्कार कराया गया। वीरभान तीन बहनों और दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। छोटे भाई विक्की ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की। परिजनों के अनुसार मृतक की पत्नी अंतिम संस्कार में शामिल होने नहीं पहुंची। थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें