फिरोजाबाद। उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने विकास लहरी, प्रवीन शर्मा और पारूल गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर आयुक्त प्रशांत नागर से मुलाकात की। उन्होंने एक शिकायती पत्र सौंपकर वार्ड संख्या 49 हनुमान रोड पर स्थित पूरी तरह सही-सलामत सड़क की मरम्मत और नवीकरण के लिए 49 लाख रुपये का फर्जी स्टीमेट तैयार करने वाले अवर अभियंता और लिपिक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पदाधिकारियों का आरोप है कि निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों ने मिलीभगत कर सरकारी धन का दुरुपयोग करने और नगर निगम को भारी आर्थिक क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि भ्रष्टाचार में लिप्त इन कर्मचारियों पर जल्द ही विभागीय और कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे इस पूरे मामले की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री से करेंगे। संवाद