फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डीएलएड परीक्षाएं 27 अक्तूबर से, जिले में 18 परीक्षा केंद्र निर्धारित

Sat, 18 Oct 2025 07:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज द्वारा डीएलएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 अक्तूबर से तीन नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए जिलेभर में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ब्रजेंद्र सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों को पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र डायट द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। बिना प्रवेश पत्र के किसी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा जिले से परीक्षा केंद्रों की सूची मांगी गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह परीक्षा केंद्र बनाए गए
एमजी बालिका इंटर कॉलेज, गोपीनाथ इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, कस्तूरबा इंटर कॉलेज दुर्गा नगर, दाऊ दयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज स्टेशन रोड टूंडला, ठा. बीरी सिंह इंटर कॉलेज, पाली इंटर कॉलेज शिकोहाबाद, नारायण इंटर कॉलेज, बीडीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज, तारा सिंह इंटर कॉलेज, एके इंटर कॉलेज, एमडी जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज, क्षेत्रीय इंटर कॉलेज और गिरधारी इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें