फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग-बिरंगी लाइटों व इलेक्ट्रानिक सामान की बिक्री से बाजार गुलजार

विज्ञापन
श्रीमाता वैष्णो देवी मंदिर पर दीपों से की गई सजावट - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दीपावली को लेकर बाजार में रंग-बिरंगी लाइटों और अन्य इलेक्ट्रानिक सामान की बिक्री बढ़ गई हैं। बाजार गुलजार होने से व्यापारियों के चेहरे खिले हैं। भगवान गणेश लक्ष्मी की म्यूजिकल लाइट मूर्तियां खूब पसंद की जा रही हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि दीपावली पर 25 करोड़ से ज्यादा का व्यापार होगा।
विज्ञापन

दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ दिखने लगी है। इससे कई जगह जाम की स्थिति भी बनी हुईं हैं। मुख्य बाजारों के साथ ही गली-मोहल्लों में भी दुकानें सज चुकी हैं। उपहार और मिठाइयों के आदान-प्रदान का सिलसिला भी चल रहा हैं। धनतेरस के बाजार में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
दीपावली पर लक्ष्मी पूजन की पूरी किट भी बाजार में है। इसकी कीमत 150 से एक हजार रुपये तक है। दुकानदार जतिन कुमार ने बताया कि कागज और मोतियों से बने कंडील लोगों को खूब लुभा रहे हैं। पैराशूट कंडील की भी खूब डिमांड हैं। फूल, गिलास, कटोरी, दीये के रूप में रंग-बिरंगी मोमबत्तियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं। वहीं, वंदनवार, झालरों की डिमांड ज्यादा है। इनकी कीमत 800 रुपये से तीन हजार रुपये तक है। पोस्टर भी बिक रहे हैं। रंग-बिरंगी लाइटों से बाजार सजा हुआ है।
विज्ञापन

उधर, गारमेंट्स की दुकानों पर भी भीड़ लगी है। उपहार और मिठाइयों के गिफ्ट पैक भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। चीनी के बने खिलौने की बिक्री हो रही है। खील की दुकानें भी सज गई हैं।
पसंद की जा रहीं चांदी की मूर्तियां
इस बार बाजार में शतप्रतिशत चांदी की गणेश, लक्ष्मी, हनुमानजी, सरस्वतीजी आदि की मूर्तियां मिल रही हैं। दुकानदार सुनील अग्रवाल ने बताया कि इसे ग्राहक सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं, अभी तक गणेश, लक्ष्मी के चांदी के सिक्के सिर्फ गोल आकार में दिखते थे। मगर चौकोर, तिकोने आकार में दिख रहे हैं। 10 ग्राम चांदी के सिक्के की कीमत 470 रुपये है। हालांकि गत वर्ष 10 ग्राम चांदी का सिक्का 400 रुपये में बेचा गया था। वहीं, ग्राहक डायमंड के आभूषण खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें