फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के सच्चे मसीहा थे पं. दीनदयाल : वृंदावन

विज्ञापन
टूंडला में भाजपा नगर कार्यालय में पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाते भाजपाई। - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला(फिरोजाबाद)। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती शुक्रवार को 40 बूथों पर मनाई गई। इस दौरान नई बस्ती में स्थित जिला उपाध्यक्ष वृंदावन गुप्ता ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय गरीबों के सच्चे मसीहा थे। गरीबों की सेवा को वह सबसे बड़ी सेवा मानते थे।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान सतेन्द्र गुप्ता, दिनेश गुप्ता, राजन सिंह निषाद, महेश चंदानी, आशू चक, निर्मल चक, अजय जैन, संजय चक, आशू चौधरी, हरीशंकर बघेल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दीपक चौधरी ने किया।
भाजपा कोषाध्यक्ष महीपाल निषाद द्वारा गांव नगला दल, नगला अजब, बन्ना सेक्टर में जाकर सभी बूथ अध्यक्षों के आवासों पर भाजपा का झंडा लगाया गया। वहीं, पूर्व विधायक शिव सिंह चक के आवास पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष गिरवर निषाद, वीरेश तोमर, पवन चक, हरेन्द्र पौनिया, गौरव बघेल, सुमित निषाद आदि मौजूद रहे। नगर कार्यालय पर अध्यक्ष रूपेश शुक्ला ने पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय गोमाता महासंघ द्वारा पार्टी कार्यालय पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रदेश महामंत्री रामतीर्थ सिंह चक, लोकेन्द्र सिंह पोनियां, डा. गौतम सिंह नौहवार, राजन सिंह, महेन्द्र झा, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे। रतीगढ़ी में राजवती गर्ल्स इंटर कॉलेज में भी जयंती मनाई गयी।
मिशन योगी अगेन सीएम के जिलाध्यक्ष वीरेश तोमर ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। गांव गढ़ी भोपाल में ग्राम प्रधान ब्रह्मदत्त दिवाकर के नेतृत्व में जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर धर्मेन्द्र शर्मा, प्रमोद दिवाकर, ओमवीर सिंह, मुन्नी प्रसाद, पप्पू, बस्तीराम, राकेश बाबू, धीर, शीशपाल, ग्याप्रसाद आदि मौजूद रहे।
उधर, गांव नगला दत्त में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष योगेश उपाध्याय ने कहा कि उनके आदर्श हमें गरीबों की सेवा करने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित करने की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान अजय कुमार शर्मा, बंशीधर, चंद्रकांता, अमित उपाध्याय, अजीत उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन

धनगर महासभा के प्रदेश महासचिव ने सिकरारी में जयंती मनाई। इस दौरान रामदेव, शिवसिंह, उदयवीर सिंह, राजवीर सिंह, राजपाल, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें