फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक लाख का कर्ज और 20 प्रतिशत ब्याज..सूदखोर ने किया ऐसा सलूक, कचौड़ी विक्रेता ने दी जान; तीन बच्चे हुए अनाथ

Sun, 12 Oct 2025 08:39 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

करीब एक साल तक ब्याज और मूल रकम चुकाने के बाद जब राजनारायण ने ब्याज देना बंद किया, तो सूदखोर नाराज हो गया। सूदखोर जबरन दुकान से उठाकर ले गया। इसके बाद मारपीट की गई। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के मथुरा नगर में सत्ते कचौड़ी वाले के नाम से मशहूर 48 वर्षीय राजनारायण की शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बताया जाता है कि उन्होंने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। परिजन ने मौत के लिए एक सूदखोर को जिम्मेदार ठहराया है। बेटे का आरोप है कि 7 अक्तूबर को कर्जदार उन्हें दुकान से उठाकर ले गया और उनके साथ मारपीट की, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।
विज्ञापन


मथुरा नगर की गली नंबर 11 के निवासी राजनारायण की बस अड्डे के पास कचौड़ी की दुकान थी। मृतक के बेटे प्रिंस ने बताया कि उनके पिता ने एक साल पहले बीमारी के इलाज के लिए आर्य नगर के एक व्यक्ति से 20 प्रतिशत की ब्याज दर पर एक लाख रुपये उधार लिए थे। करीब एक साल तक ब्याज और मूल रकम चुकाने के बाद जब राजनारायण ने ब्याज देना बंद किया, तो सूदखोर नाराज हो गया।

प्रिंस का आरोप है कि आर्य नगर निवासी आरोपी 7 अक्तूबर को दुकान पर आया और पिता को जबरन उठाकर ले गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई। 8 अक्तूबर को घर लौटने पर राजनारायण की तबीयत खराब थी, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें घर भेज दिया था। इसी बीच, कर्जदार ने उनकी दुकान पर ताला भी लटका दिया था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
शनिवार सुबह राजनारायण की तबीयत फिर बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां होने लगीं। परिजन तत्काल उन्हें फिर से जिला अस्पताल लेकर गए, जहां कुछ देर उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा संरक्षित
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना उत्तर के इंस्पेक्टर संजुल पांडेय ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि राजनारायण ने करीब आठ लोगों से पैसा उधार ले रखा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं किया है। डॉक्टरों ने बिसरा संरक्षित करते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) जांच के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक परिजन की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है, पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।

पत्नी की मौत के बाद तीन बच्चे हुए अनाथ
मृतक राजनारायण के बेटे प्रिंस ने बताया कि उनकी मां, क्षमता देवी की मौत 5 साल पहले हार्ट अटैक से हो गई थी। पिता ही दो भाई और एक बहन का पालन-पोषण कर रहे थे। अब उनकी मौत के बाद तीनों बच्चे अनाथ हो गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें