फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से पंप ऑपरेटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में सिविल लाइन के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पंप ऑपरेटर की मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना नगला खंगर सलेमपुर निवासी सत्यभान (52) पुत्र अनार सिंह नगर निगम में पंप ऑपरेटर है। बृहस्पतिवार को देररात्रि बाइक से सवार होकर नगला खंगर से फिरोजाबाद आ रहा था। बाइक जैसे ही थाना मटसेना क्षेत्र में सिविल लाइंस दबरई के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। इधर थाना शिकोहाबाद में चार दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में थाना दक्षिण के गांव बांसठ निवासी छोटे सिंह (60) पुत्र पूरन सिंह घायल हो गए थे। छोटे सिंह ने उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

लोडर टेपों पलटा, चार घायल
खैरगढ़। श्रमिकों को लेकर प्रतापपुर से हाथवंत जा रहा लोडर टेपों प्रतापपुर-हाथवंत मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप लोडर टेपों असंतुलित होकर पलट गया। टेपों सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में प्रतापपुर निवासी बबलू पुत्र राकेश, कुंदन पुत्र छोंका, पुनीत पुत्र भूरेलाल, खजान सिंह पुत्र चोब सिंह शामिल है। घायलों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
फावड़ा प्रहार कर महिला को किया घायल
एका। थाना क्षेत्र के गांव मधीपुर नल से पानी भरने को लेकर हुए विवाद के दौरान महिला को फावड़ा प्रहार कर घायल कर दिया। घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। थाना एका के मधीपुर निवासी सुशीला देवी पत्नी सुरेशचंद्र अपने घर के पास लगे सरकारी नल से पानी भरने के लिए गई थीं।
इसी दौरान गांव के व्यक्ति से विवाद हो गया। विवाद के दौरान उसने फावड़ा प्रहार करके सुशीला देवी को लहूलुहान कर दिया। लहूलुहान अवस्था में उसकी पुत्रवधू गुड्डी देवी थाने लेकर पहुंची। गुड्डी देवी ने तहरीर दी। एसओ एका रवींद्र सिंह ने कहा कि मधीपुर में महिला के साथ मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें