फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

- सात साल पूर्व हुआ था विवाह, मृतका तीन बेटियां की मां
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन व सिरसागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए शव घर के बाहर फेंकने की बात कही है।
विज्ञापन

सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी पैंगू निवासी सविता यादव (30) की शनिवार को विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी ग्रामीणों ने सिरसागंज थाना पुलिस के साथ मृतका के परिजन को दी। सूचना पर पुलिस व मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस शव को जिला अस्पताल ले आई। मृतका के चाचा हरेंद्र कुमार का कहना है कि उनकी भतीजी सविता देवी की ससुरालियों ने जहर देकर हत्या की है। शव को घर के बाहर फेंककर फरार हो गए हैं। सविता की तीन बेटियां हैं। उसकी शादी सात साल पूर्व अमन के साथ हुई थी। सरिता का मायका आटेपुर गांव में है। सरिता पर बेटा न होने के कारण पति शोषण करता था। अमन दिल्ली में नौकरी करता है। वहीं थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान का कहना है कि महिला की मौत विषाक्त पदार्थ खाने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। यदि तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें