फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर काम करने गए किसान अचेत,उपचार के दौरान हुई मौत

विज्ञापन
जसराना निवासी फूल सिंह की मौत के बाद जिला अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना जसराना के थानूमई निवासी किसान खेत पर काम करने के दौरान शुक्रवार शाम अचेत हो गया। जानकारी पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थानूमई निवासी फूल सिंह (40) पुत्र जनक सिंह शुक्रवार शाम को खेत पर काम करने गया था। खेत पर काम करने के दौरान फूल सिंह के सीने में तेज दर्द हुआ और वह अचेत हो गया। जानकारी पर भाई श्याम सिंह फूल सिंह को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
श्याम सिंह ने बताया कि वह खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। फूल सिंह के दो बेटे सचिन, अमन और एक बेटी ज्योति है। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जसराना जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीण की मौत संभवत: हार्टअटैक से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें