फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खंदी में मिला घर से लापता युवक का शव

Thu, 06 Feb 2025 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। घर से लापता युवक का शव बुधवार को खंदी में मिला। सूचना पर परिजन पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत हुई है।
विज्ञापन

गांव दलसाद निवासी राम अवतार (30) मंगलवार देर शाम घर से लापता था। परिजन तलाश कर रहे थे, लेकिन पता नहीं चला। बुधवार सुबह युवक गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सुबह सात बजे कुछ ग्रामीण शौच करने खेत की तरफ गए तो युवक का शव खंदी में मुंह के बल पड़ा मिला। चार भाइयों में छोटे राम अवतार मजदूरी करते थे। उनकी पत्नी दोनों बच्चों के साथ कई दिन से मायके में थी। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि युवक नशे का आदी था। आशंका है कि नशे की हालत में वह खंदी में गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें