फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रैक्टर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 13 Sep 2025 07:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
थाना नारखी क्षेत्र के गांव खेरिया कलां का मामला,पुलिस ने जांच पड़ताल की शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव खेरिया कलां में ट्रैक्टर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों का कहना है कि कुछ देर पहले उसे गांव के ही कुछ लोग बुलाकर ले गए थे। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम शुक्रवार की रात नौ बजे करीब का है। खेरिया कलां निवासी मानसिंह (32) चिनाई मिस्त्री का काम करता था। परिजनों का आरोप है कि उसे शाम को गांव के ही कुछ लोग बुलाकर ले गए थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा था। परिजन ने काफी देर होने पर खोजबीन करने निकले तो उसका शव घर के पीछे गांव के सर्वेश के ट्रैक्टर में पड़ा हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर आ गई। मृतक मान सिंह के भाई सूरज ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस से शिकायत की है। थानाध्यक्ष राकेश गिरी ने बताया कि मानसिंह शराब पीने का आदी था। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें